हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने केयू ऑडिटोरियम में आयोजित “सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए वितरित की 8 सिलाई मशीनें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में “सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” विषय पर आयोजित सेमिनार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने महिला अध्ययन शोध केन्द्र द्वारा विभिन्न गांवों में चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षण हासिल करने वाली 8 ग्रामीण महिलाओं को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एलुमनी एसोसिएशन के सहयोग से सिलाई व कढ़ाई मशीनें प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन शोध केन्द्र की ओर से अनेक गांवों में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण केन्द्र खोले हुए हैं जिनके माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर नए आयाम स्थापित कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण के लिए 8 मशीने महिलाओं को वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। सभी महिलाओं के साथ सामूहिक चित्र भी लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विकसित होगा एआई केन्द्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में “सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को और सशक्त किया जाएगा। यहाँ महिला प्रशिक्षुओं के लिए फीस में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, ताकि वे नई तकनीकों में आगे बढ़ सकें और भविष्य के लिए तैयार हो सकें। आईएएस कोचिंग लेने वाली छात्राओं को मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट कुवि में आयोजित सेमिनार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो बेटियाँ और महिलाएँ सिविल सेवाएँ, न्यायिक सेवाएँ बैंकिंग सेवाएँ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती हैं, उनके लिए यूनिवर्सिटी में विशेष कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। यहाँ भी उन्हें फीस में 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी, ताकि आर्थिक कारण उनकी प्रगति में बाधा न बनें। ये केवल योजनाएँ नहीं हैं ये हमारे भविष्य की नींव हैं।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in