भोपाल में नई पहल हवा से कार्बन डाइऑक्साइड सोखेगी मशीन 25 पेड़ों का काम अकेला करेगा एल्गी ट्री

भोपाल में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई और अनोखी पहल शुरू की गई है। यहां “एल्गी ट्री” नाम की आधुनिक मशीन लगाई गई है, जो हवा से कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) जैसी हानिकारक गैस को सोखकर ऑक्सीजन छोड़ती है। यह तकनीक देश में पहली बार भोपाल के अशोका गार्डन स्थित विवेकानंद पार्क में लगाई गई है। बढ़ते प्रदूषण, गर्मी और हीटवेव जैसी समस्याओं को देखते हुए इसे एक प्रभावी समाधान माना जा रहा है। खास बात यह है कि यह मशीन कम जगह में भी बेहतर तरीके से काम कर सकती है। इस तकनीक को मशरूम वर्ल्ड ग्रुप ने तैयार किया है। कंपनी के अनुसार, एक “एल्गी ट्री” लगभग 25 पेड़ों के बराबर कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने की क्षमता रखता है। यह मशीन सालभर में करीब 1.5 टन तक कार्बन डाइऑक्साइड कम करने में मदद कर सकती है। इसे बनाने में लगभग दो साल का समय लगा और कई वैज्ञानिकों, इंजीनियरों व शोधकर्ताओं ने मिलकर इस पर काम किया। यह तकनीक पार्कों, बाजारों, संस्थानों और ट्रैफिक वाले इलाकों में आसानी से लगाई जा सकती है। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में ऐसी तकनीक बड़े शहरों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और वाहनों के धुएं के कारण शहरों में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में “एल्गी ट्री” जैसी मशीनें हवा को साफ करने, तापमान को संतुलित रखने और लोगों को स्वच्छ वातावरण देने में मदद कर सकती हैं। अगर भोपाल में यह प्रयोग सफल रहता है, तो भविष्य में भारत के अन्य शहरों में भी इस तकनीक का विस्तार किया जा सकता है।

Manisha Saini
54
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us