होर्मुज से 10 जहाज निकलने के बाद सरकार का बयान 'देश में LPG, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में पैदा हुए संकट के कारण दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच भारत सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, भारत के पास कच्चे तेल और गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। सरकार ने लोगों से घबराकर ईंधन जमा न करने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए लोगों से पेट्रोल-डीजल का सीमित उपयोग करने और कुछ समय तक सोना कम खरीदने की सलाह दी है। सरकार ने बताया कि संकट के बावजूद भारत के झंडे वाले 10 तेल और गैस से भरे जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं। इसके अलावा 13 भारतीय जहाज अभी भी उस क्षेत्र में मौजूद हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अब ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई देशों से तेल और गैस आयात कर रहा है, ताकि किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम हो सके। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और सप्लाई चेन को सुचारु रखने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में किसी भी पेट्रोल पंप या एलपीजी केंद्र पर ईंधन की कमी की कोई खबर नहीं है। पिछले तीन दिनों में 1 करोड़ 14 लाख एलपीजी बुकिंग के मुकाबले 1 करोड़ 26 लाख सिलेंडर लोगों तक पहुंचाए गए हैं। व्यावसायिक और ऑटो एलपीजी की बिक्री भी सामान्य रूप से जारी है। सरकार का कहना है कि वैश्विक संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद आम लोगों को ईंधन की आपूर्ति में कोई बड़ी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Manisha Saini
52
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us