उत्तराखंड बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट चारधाम यात्रा पर मौसम की मार

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 12 और 13 मई को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल जैसे जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका जताई गई है। वहीं 14 मई को भी कई इलाकों में येलो अलर्ट रहेगा। चारधाम यात्रा मार्गोंयमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ पर मौसम का सीधा असर पड़ सकता है। तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण पहाड़ी रास्तों पर फिसलन और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अन्य मैदानी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी देखकर ही यात्रा पर निकलें। प्रशासन ने यात्रियों को नदी-नालों, भूस्खलन प्रभावित इलाकों और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। चारधाम यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी एजेंसियां सतर्क मोड पर हैं।

Manisha Saini
53
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us