Swadeshi Jagran Manch, जिला अमरोहा द्वारा चेतन चौहान सभागार, नगर पालिका अमरोहा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं विचार वर्ग का आयोजन किया गया। इस वर्ग में जिले भर से आए लगभग 90 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम प्रातः से सायंकाल तक छह विभिन्न सत्रों में आयोजित हुआ, जिसमें स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्ग के प्रमुख विषयों में स्वदेशी की विकास यात्रा, स्वावलंबी भारत अभियान, Dattopant Thengadi एवं Deendayal Upadhyaya के व्यक्तित्व और कृतित्व, Babu Genu का स्वदेशी के लिए बलिदान, जिला स्वावलंबी केंद्र की संकल्पना तथा स्वदेशी के प्रचार-प्रसार एवं आगामी जिला कार्ययोजना जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। पूरे आयोजन में राष्ट्रहित, स्थानीय रोजगार और स्वदेशी जीवनशैली को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत संयोजक प्रशांत महर्षि ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच की विकास यात्रा एक आंदोलन के रूप में शुरू हुई थी और आज यह राष्ट्र निर्माण का व्यापक अभियान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि स्वदेशी और स्वावलंबन के बिना राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। क्षेत्र सह संयोजक कपिल नारंग ने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना मंच का लक्ष्य है। उन्होंने एकात्म मानववाद के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में स्वरोजगार, स्थानीय उद्यमिता और युवा जागरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ओएसडी श्री अभिषेक कौशिक ने अपने संदेश में कहा कि बाबू गेनू जी का बलिदान आज भी देशवासियों को स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मार्ग स्थानीय उत्पादों और भारतीय उद्यमों को प्रोत्साहन देने से ही निकलेगा। सह प्रांत संयोजक श्री सुधांशु विश्नोई ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में आगामी छह माह की जिला कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में स्वदेशी केंद्र स्थापित करने, उद्यमियों से संपर्क अभियान चलाने तथा छात्र जागरण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संचालन शार्दूल अग्रवाल एवं नीतिश भारद्वाज ने किया। सह जिला संयोजक कपिल शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से स्वदेशी अपनाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुकुल, हेमंत सारस्वत, सत्येंद्र सिंह, अजब सिंह, विमल चौहान, कुलदीप सिंह, ज्योति मान, सचिन कौशिक, सीमा चौहान, अंशु चौहान, विकास टंडन, प्रशांत कौशिक, प्रेमपाल सहित अनेक कार्यकर्ता और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in