स्वदेशी जागरण मंच, झारखंड प्रांत के बोकारो में आज नए कार्यालय का शुभारंभ हर्षोल्लास और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुख, समृद्धि एवं संगठन की निरंतर प्रगति की कामना के साथ भगवान श्री सत्यनारायण की कथा एवं पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय मेला प्रमुख सचिंद्र जी, क्षेत्रीय संगठक अजय जी तथा क्षेत्र संयोजक अमरेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरक संबोधनों ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया।इस अवसर पर बोकारो जिले के अनेक समर्पित एवं प्रमुख स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नए कार्यालय को स्वदेशी विचार, संगठन विस्तार एवं जनजागरण गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नया कार्यालय स्वदेशी जागरण मंच के अभियानों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा समाज में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और भारतीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण रहा तथा कार्यकर्ताओं ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in