सहरसा जिला विचार वर्ग में स्वदेशी एवं स्वावलंबन के विचारों पर चिंतन किया गया।

आज सौभाग्य से उत्तर बिहार के सहरसा जिले में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच के जिला विचार वर्ग सम्पन्न हुआ। विचार वर्ग का शुभारंभ स्वदेशी जागरण मंच क्षेत्र संगठक माननीय श्री अजय कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक माननीय डॉ. राधेश्याम जहाजी एवं जिला संघचालक माननीय श्री सतीश चंद्र वर्मा जी के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक श्री ललित सिंह जी, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख श्री रूपेश झा जी सहित सहरसा जिले के अनेक सम्माननीय स्वदेशी प्रेमी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विचार वर्ग में स्वदेशी विचार, आत्मनिर्भर भारत, स्वरोजगार, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय उत्पादों के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वदेशी जीवन शैली अपनानी होगी। साथ ही युवाओं को रोजगार लेने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वदेशी समर्थकों ने राष्ट्रहित में स्वदेशी विचार को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Himanshu Shekhar
49
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us