पटना जिला विचार वर्ग में स्वदेशी, स्वावलंबन एवं उद्यमिता पर हुआ व्यापक मंथन।

स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के तत्वावधान में पटना में आयोजित एक दिवसीय जिला विचार वर्ग का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरुण ओझा जी और क्षेत्रीय संगठक श्रीमान अजय कुमार जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सह प्रांत संयोजक श्री मुरारी झा जी, प्रांत संपर्क प्रमुख श्री सुनील कुमार सिन्हा जी सहित महानगर कार्यकारिणी के अनेक कार्यकर्ता एवं स्वदेशी समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वदेशी, स्वावलंबन, प्राकृतिक खेती, उद्यमिता, ऊर्जा संरक्षण, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR), स्टार्टअप, स्वदेशी शिक्षण एवं भारतीय जीवन मूल्यों जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। पूर्व राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरुण ओझा जी के करकमलों से उपस्थित प्रमुख जनों ने स्वदेशी पालन एवं ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन व्यवहार में स्वदेशी को अपनाना होगा। प्रांत संपर्क प्रमुख श्री सुनील कुमार सिन्हा जी ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती ही स्वस्थ समाज और पर्यावरण संरक्षण का आधार है। सह प्रांत संयोजक श्री मुरारी झा जी ने स्वदेशी आंदोलन के ऐतिहासिक एवं वर्तमान स्वरूप पर विस्तार से विचार रखे महानगर संपर्क प्रमुख श्री विवेक सिन्हा जी ने बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) एवं पेटेंट विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वाध्याय और कार्य के प्रति समर्पण व्यक्ति को किसी भी विषय पर गहन समझ विकसित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता भी अध्ययन और अनुभव के बल पर उच्च विषयों पर प्रभावी संवाद स्थापित कर सकता है। महानगर महिला प्रमुख डॉ. सुनंदा केसरी जी ने प्राकृतिक खेती, प्रो. चंदन कुमारी जी ने जीवन में स्वदेशी-विदेशी सूची के व्यवहारिक उपयोग, तथा वार्ड कमिश्नर एवं महानगर सह महिला प्रमुख श्रीमती रजनी सिन्हा जी ने “घर-घर स्वदेशी, स्वभाव का जागरण” विषय पर अपने विचार रखे। स्वावलंबी भारत अभियान की जिला महिला समन्वयक एवं लोक गायिका श्रीमती वंदना कुमारी जी ने स्वदेशी को जीवन व्यवहार में उतारने के व्यक्तिगत प्रयासों पर चर्चा की। वहीं श्री दीपक जी ने “उद्यमी कैसे बने”, श्री अजय सिंह जी ने “उद्यमिता का विकास एवं स्टार्टअप की शुरुआत” तथा प्रांत युवा प्रमुख एवं सह महानगर संयोजक श्री कुमार संदीप जी ने “जीवन में स्वदेशी शिक्षण का विकास” विषय पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वदेशी प्रेमियों ने राष्ट्रहित में स्वदेशी विचार को जन-जन तक पहुँचाने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Himanshu Shekhar
56
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us