सहरसा में होगा स्वदेशी चेतना का विराट संगम उत्तर बिहार प्रांत विचार वर्ग के लिए चयनित हुआ आम गाछी परिसर

स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठक माननीय अजय कुमार जी के सहरसा प्रवास के दौरान उत्तर बिहार प्रांत विचार वर्ग (6 एवं 7 मई 2026) हेतु प्रस्तावित स्थल का आलोकन एवं निरीक्षण किया गया। यह स्थान “आम गाछी” के नाम से प्रसिद्ध है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य, उद्यमशील वातावरण और स्वदेशी मूल्यों से प्रेरित जीवनशैली के लिए विशेष पहचान रखता है। बताया गया कि यह स्थल केवल प्राकृतिक दृष्टि से ही आकर्षक नहीं है, बल्कि यहां का संपूर्ण वातावरण स्वदेशी विचार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना से ओत-प्रोत है। गूगल पर इस स्थान की जानकारी एवं दृश्य देखने मात्र से ही विचार वर्ग में आने वाले कार्यकर्ताओं के मन में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। स्वदेशी जागरण मंच का यह प्रांत विचार वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यवहारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां कार्यकर्ताओं को “Swadeshi as an Idea” एवं “Swadeshi as a Product” की व्यापक और गहन समझ विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वदेशी को केवल आर्थिक अवधारणा नहीं, बल्कि जीवन दृष्टि के रूप में आत्मसात करने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं श्री ध्रुव कुमार झा जी, श्री ललित कुमार सिंह जी एवं श्री रूपेश झा जी के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी गईं। निश्चित रूप से सहरसा की पावन धरती पर आयोजित होने वाला यह विचार वर्ग उत्तर बिहार में स्वदेशी चेतना को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Himanshu Shekhar
33
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us