मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में 22 मई 2026 को स्वदेशी जागरण मंच द्वारा मेरठ जिले का विचार वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वदेशी विचार, आत्मनिर्भर भारत, आर्थिक स्वावलंबन तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विचार वर्ग में विभिन्न दायित्वों से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने सहभागिता करते हुए स्वदेशी आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त क्षेत्र संपर्क प्रमुख विकास चौधरी जी, प्रांत संयोजक प्रशांत महर्षि जी, प्रांत सह महिला प्रमुख सिल्की कुमार गुप्ता जी, प्रांत पूर्णकालिक बिजेंद्र कुमार जी, विभाग संयोजक डॉक्टर लोकेंद्र जी, जिला पूर्णकालिक मोहित रस्तोगी जी, जिला संयोजक हितेश रस्तोगी जी तथा सामाजिक समरसता प्रमुख श्रीमान कुलदीप जी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार बन चुका है। स्थानीय उत्पादों, लघु उद्योगों, कुटीर उद्योगों और भारतीय उद्यमिता को बढ़ावा देकर ही भारत आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकता है। विचार वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, समाज जागरण तथा युवाओं को स्वदेशी अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक शक्ति को मजबूत करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्थानीय उद्यमों के समर्थन का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति और स्वदेशी चेतना से ओत-प्रोत रहा तथा अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी के विचार को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in