विदर्भ प्रांत प्रवास में स्वदेशी जागरण मंच की गतिविधियों को मिली नई दिशा

स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संघटक काश्मीरी लाल का विदर्भ प्रांत प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक रहा। प्रवास के दौरान अकोला में स्वदेशी जागरण मंच का विचार वर्ग आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विचार वर्ग में स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों के उपयोग तथा आर्थिक राष्ट्रवाद जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। भाईसाहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की आर्थिक मजबूती का आधार स्वदेशी चिंतन और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वदेशी का संदेश पहुँचाने का कार्य करें तथा दैनिक जीवन में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का संकल्प लें। अकोला प्रवास के दौरान व्यापारी वर्ग की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें स्थानीय व्यापारियों एवं उद्यमियों ने भाग लिया। बैठक में बाजार व्यवस्था में स्वदेशी उत्पादों की बढ़ती आवश्यकता तथा उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। इसी क्रम में अकोला स्थित सुपर शॉपी में “स्वदेशी वस्तु कोना” स्थापित करने का सुझाव रखा गया, ताकि ग्राहकों को एक ही स्थान पर भारतीय एवं स्वदेशी उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकें। इस प्रस्ताव का उपस्थित व्यापारियों ने स्वागत किया और इसे स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। भाईसाहब ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यापारी अपने प्रतिष्ठान में स्वदेशी उत्पादों के लिए विशेष स्थान निर्धारित करे, तो यह आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में बड़ा परिवर्तन सिद्ध होगा। इसके पश्चात वाशिम में आयोजित संघ बैठक में भी काश्मीरी लाल ने स्वदेशी विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है। वर्तमान समय में भारत को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को स्वदेशी जीवनशैली अपनानी होगी। बैठक में उपस्थित स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। यह प्रवास विदर्भ प्रांत में संगठन विस्तार, व्यापारी जागरण तथा स्वदेशी अभियान को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।

Manisha Saini
36
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us