स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे स्वदेशी चिंतन और आत्मनिर्भरता अभियान के बीच भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के क्षेत्र में तेजी से दुनिया का नया “रियल वर्ल्ड डेटा हब” बनकर उभर रहा है। देश की कई स्टार्टअप कंपनियां जैसे HUMYNAI LABS, EGODATA और OBJECTWAYS आम लोगों के जीवन, परिवार, रोजमर्रा के कार्य, व्यवहार और वास्तविक परिस्थितियों से जुड़े डेटा को एकत्र करने का कार्य कर रही हैं। इस डेटा का उपयोग वैश्विक AI और रोबोटिक्स कंपनियां अपनी तकनीकों को और अधिक उन्नत एवं व्यवहारिक बनाने में कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में जिस देश के पास सबसे अधिक वास्तविक और विविध डेटा होगा, वही AI तकनीक की दिशा तय करेगा। ऐसे में भारत के पास विशाल जनसंख्या, विविध भाषाएं, अलग-अलग जीवनशैली और डिजिटल पहुंच के कारण एक बड़ी ताकत मौजूद है। इससे देश के युवाओं के लिए रोजगार, रिसर्च, डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और तकनीकी नवाचार के नए अवसर खुल रहे हैं। भारत अब केवल डिजिटल सेवाओं का उपभोक्ता नहीं, बल्कि AI के भविष्य को दिशा देने वाला आत्मनिर्भर और सक्षम राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। यह परिवर्तन स्वदेशी, स्वावलंबन और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in