तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने कुर्सी संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु की उन मांगों को लेकर बात की जो केंद्र सरकार के सामने काफी लंबे समय से पेंडिंग हैं. करीब 25 मिनट तक दोनों नेताओं की मीटिंग चली. विजय ने पीएम मोदी से तमिलनाडु से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात की. इसमें सबसे खास था, तमिलनाडु में सरकारी इवेंट्स में वंदे मातरम के बजाय राज्य गीत 'तमिल थाई' सबसे पहले गाने की अनुमति मांगना. विजय ने मेकेदातु मुद्दे को उठाया. जो कि कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के जल बंटवारे से जुड़ा विवाद है. विजय ने श्रीलंकाई नौसेना के तमिलनाडु के मछुआरों पर हमले और उनकी गिरफ्तारी पर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि उनके राज्य के 58 मछुआरे श्रीलंका की जेल में बंद हैं. 288 नावें जब्त कर ली गई हैं. विजय ने श्रीलंका में बंद मछुआरों की रिहाई की मांग की.
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in