बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में स्वदेशी जागरण मंच का जिला विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में स्वदेशी जागरण मंच का एक दिवसीय जिला विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वदेशी विचार, आत्मनिर्भर भारत, स्वावलंबन, स्थानीय उद्योगों के संवर्धन तथा आर्थिक राष्ट्रवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी विचार को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, जनजागरण, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्थानीय रोजगार सृजन के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक डॉ. विशाल जी प्रारोहित, प्रांत सह-संयोजक श्री दिलीप जी चौहान, प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. सुरेश जी चोपड़ा, प्रांत महिला कार्य प्रमुख श्रीमती पल्लवी जी व्यास तथा प्रांत पूर्णकालिक कार्यकर्ता श्री हेमन्त रावत उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने स्वदेशी आधारित विकास मॉडल को भारत की आर्थिक प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादन, स्थानीय उद्यम और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देकर ही देश को वैश्विक चुनौतियों के बीच मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वदेशी का संदेश पहुंचाने और जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला उद्योग व्यापार केंद्र के प्रबंधक, जिले के लीड बैंक के अधिकारी, जनअभियान परिषद के संभाग समन्वयक सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने स्वरोजगार, उद्यमिता विकास, वित्तीय सशक्तिकरण तथा स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशिक्षण वर्ग में सहभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वदेशी विचार को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

Manisha Saini
35
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us