आज दिनांक 5 जून 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरा में स्वदेशी जागरण मंच हा एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला वर्ग आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गजेंद्र राणा उप प्रधान आर्य समाज गांधी कॉलोनी एवं प्रभारी भारतीय योग संस्थान ने की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक श्री प्रशांत महर्षि जी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक अविनाश त्यागी ने किया मंच पर शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री विनोद गुप्ता जी वह श्री विजेंद्र कुमार जी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया ईश्वर स्तुति उपासना से प्रारंभ हुआ प्रथम वक्ता के रूप में जिला संयोजक अविनाश त्यागी स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी संस्थापकों व बलिदान देने वाले से प्रारंभ किया श्री दत्तोपंत जी, दूसरे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं बाबूगेनू जी का परिचय दिया एवं स्वदेशी में उनकी भूमिका का वर्णन किया । मुख्य वक्ता श्री प्रशांत महर्षि जी ने स्वदेशी की विकास यात्रा का विस्तार से वर्णन किया उन्होंने बतायाकी स्वदेशी कोई पार्टी नहीं बल्कि एक विचार मंच है समाज की समस्याओं का हाल है स्वदेशी स्वदेशी रहन-सहन, स्वदेशी आहार विहार सभ्यता संस्कृति आचरण की परिचायक है स्वदेशी विज्ञान संवत एक अनुष्ठान है धार्मिक निष्ठा आत्मिक आध्यात्मिक पद्धति का नाम है स्वदेशी स्वदेशी हमारा स्वाभिमान है अभिमान है राष्ट्रभक्ति का प्रमाण है श्री महर्षि जी स्वदेशी जागरण मंच के कार्यों से समाज एवं सरकारों पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है परिवर्तन हो रहा है उन्होंने बताया कि अगला युद्ध हथियार से नहीं व्यापार से होगा पहले भी अंग्रेजों ने व्यापार के माध्यम से देश को गुलाम बनाया एक कंपनी ने पूरे भारत को गुलाम बनाकर रख दिया था आज भी यदि हम स्वदेशी भाव को जागृत नहीं करेंगे तो हम हार जाएंगे इससे बचने का एकमात्र उपाय स्वदेशी अपनाएं देश बचाएं जय हिंद जय भारत जय स्वदेशी पर अपनी वाणी को विराम दिया संस्था के प्रधानाचार्य गोविंद गुप्ता जी ने आज विश्व पर्यावरण पर्यावरण दिवस पर वातावरण की परिशुद्धि के लिए कौन-कौन से कम हमारी नैतिक जिम्मेदारियां हैं पेड़ लगाना जल बचाना वायु को परिशुद्ध करना यह हमारी नैतिक जिम्मेदारियां हैं इनको हमें प्राथमिकता और गंभीरता से लेना होगा स्वदेशी जागरण मंच के पूर्णकालिक अधिकारी श्री श्री विजेंद्र कुमार जी ने जिला स्वावलंबन केंद्र एवं स्वदेशी जागरण मंच कि आगामी योजनाओं पर चर्चा की अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष श्री गजेंद्र राणा जी ने स्वदेशी अपनाने की अपील की देश बचाओ स्वास्थ्य बचाओ धर्म बचाओ जनसंख्या बढ़ाओ के नारे के साथ अपना आशीर्वचन दिया अंत में प्रांत संयोजक श्री प्रशांत महर्षि जी ने जिले में कुछ निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नए दायित्व की घोषणा की जिसमें श्री गजेंद्र राणा जी संरक्षक, आचार्य श्री अरुण कुमार जी जिला विचार एवं बौद्धिक प्रमुख श्री सतीश कुमार जी नगर संयोजक श्री ईश्वर दत्त जी व्यवस्था एवं प्रचार प्रमुख श्री मुकेश दत्त जी जिला सहसंयोजक श्रीमती नीलम जी नगर महिला संयोजिका कुमारी गुंजन सहन नगर प्रमुख युवा श्री मुकेश जी जिला समन्वक स्वावलंबी भारत अभियान श्री मोहन सिंह युवा आयाम प्रमुख सौरव आर्य सह युवा आयाम प्रमुख नितिन मलिक सह प्रचार प्रमुख श्री मोहित जी युवा छात्र संपर्क प्रमुख श्री कपिल जी पूर्ण कालिक सेवाओं में रहेंगे इस प्रकार लक्ष्मी नगर में हम सभी मिलकर स्वदेशी भाव को समर्पण भाव से आगे बढ़ाएंगे कल्याण मंत्र के साथ सभा का समापन किया
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in