स्वदेशी व्यापारी मंच की बैठक में व्यापारियों को स्वदेशी अभियान से जुड़ने का आह्वान

स्वदेशी व्यापारी मंच की प्रथम परिचय बैठक बुधवार को अवध जिमखाना क्लब में आयोजित की गई। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संगठक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सतीश कुमार जी ने कहा कि भारत को पुन “सोने की चिड़िया” बनाने में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उद्योग और व्यापार जगत से जुड़े लोगों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए स्वदेशी व्यापार अभियान से जुड़ने और देश की आर्थिक मजबूती में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों और उद्यमों को बढ़ावा देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक संदीप बंसल ने कहा कि मंच के माध्यम से उद्योग और व्यापार जगत के समक्ष आने वाली समस्याओं और बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को संगठित कर उनके हितों की रक्षा के साथ-साथ देश की आर्थिक प्रगति में उनकी भागीदारी को मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में सुरेश छबलानी, राजकुमार मित्तल, डा. रामकुमार तिवारी, सुरेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल तथा शिव अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने तथा व्यापारिक चुनौतियों के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

Manisha Saini
34
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us