Join Indian Navy कोई एग्जाम नहीं, JEE वालों के लिए इंडियन नेवी में स्पेशल एंट्री, बीटेक डिग्री के साथ मिलेगी जॉब

भारतीय नौसेना ने 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्कीम (जनवरी 2027 बैच) के तहत अविवाहित महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इस विशेष एंट्री के माध्यम से उम्मीदवारों को सीधे चार वर्षीय बीटेक प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें भारतीय नौसेना में परमानेंट कमीशन ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए अलग से कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन JEE Main 2026 की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर SSB इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग से किया जाएगा। इस भर्ती में कुल 60 पद हैं, जिनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए दोनों शाखाओं में 4-4 सीटें आरक्षित हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों में कम से कम 70 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। साथ ही उम्मीदवार ने JEE Main 2026 परीक्षा दी हो। अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2007 से 1 जनवरी 2010 के बीच होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में पहले JEE Main रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। SSB इंटरव्यू बेंगलुरु, भोपाल, कोलकाता और विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा सकता है। इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा, जिसके बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को चार वर्ष का बीटेक कोर्स कराया जाएगा, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा नेवल आर्किटेक्चर एंड शिपबिल्डिंग जैसे विषय शामिल होंगे। कोर्स पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को सीधे भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिलेगी। यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए शानदार अवसर है जो इंजीनियरिंग शिक्षा के साथ-साथ देश की सेवा करते हुए प्रतिष्ठित सैन्य करियर बनाना चाहते हैं। मुख्य जानकारी एंट्री का नाम: 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्कीम (परमानेंट कमीशन) कोर्स प्रारंभ: जनवरी 2027 कुल वैकेंसी: 60 शाखाएं: मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जून 2026 इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके लिए अलग से कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों को JEE Main 2026 की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर SSB इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। SSB इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों को चार वर्षीय बीटेक प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है।

Manisha Saini
15
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us