16/06/2026 को पूर्व मेदिनीपुर जिले के गारुघाटा काली बाजार, हाई रोड क्षेत्र में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारों राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान 5,000 स्वदेशी पत्रकों का वितरण किया गया तथा लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित नागरिकों ने स्वदेशी अपनाने की शपथ भी ली और देशहित में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम स्वदेशी विचारधारा के प्रचार-प्रसार और समाज में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in