स्वामी विवेकानंद जयंती पर CSJMU कानपुर में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन, 500 से अधिक धावकों की सहभागिता

पूज्य स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर परिसर में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं में देशभक्ति, स्वदेशी भावना एवं आत्मनिर्भर भारत के विचार को सशक्त करने के उद्देश्य से 3 किलोमीटर लंबी दौड़ आयोजित की गई, जिसमें 500 से अधिक धावकों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कानपुर प्रांत के सह प्रांत संयोजक केशव बाजपेई जी, सह प्रांत समन्वयक उपेंद्र तिवारी जी, प्रांत युवा प्रमुख करण सिंह जी के साथ विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. राकेश मिश्रा जी एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. समीर मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। धावकों ने पूरे अनुशासन और एकजुटता के साथ दौड़ पूरी कर स्वदेशी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में शारीरिक सशक्तता के साथ-साथ मानसिक और वैचारिक जागरूकता का संचार हुआ, जिससे स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को व्यवहार में उतारने का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ।

Hemendra
111
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us