राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर लखनऊ स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय ब्रजेश पाठक जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं के प्रेरणास्रोत और पथप्रदर्शक श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया तथा स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में माननीय कश्मीरी लाल जी (भाई साहब), प्रो. आर. के. मित्तल जी (भाई साहब) सहित विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दौड़ के माध्यम से युवाओं ने स्वदेशी अपनाने, देशी उद्योगों के समर्थन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का सपना एक सशक्त, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर भारत का था, जिसे साकार करने में युवा वर्ग की भूमिका निर्णायक है। ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ जैसे आयोजन युवाओं को शारीरिक, वैचारिक और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम और स्वदेशी जागरण का सकारात्मक वातावरण निर्मित किया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in