भारत की ग्रोथ मजबूत, महंगाई बढ़ने की आशंका

International Monetary Fund (IMF) ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद भारत की इकोनॉमी अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ेगी।IMF के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5% रहेगी, जो पहले के अनुमान (6.4%) से थोड़ी ज्यादा है। यह बढ़ोतरी इसलिए हुई है क्योंकि 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया और United States ने भारतीय सामानों पर टैक्स (टैरिफ) कम कर दिया है।हालांकि, India सरकार का अनुमान इससे ज्यादा (7.6%) है, यानी दोनों के आंकड़ों में थोड़ा अंतर है।

IMF ने यह भी कहा कि आने वाले समय में महंगाई बढ़ सकती है। 2025-26 में महंगाई 2.1% रहने का अनुमान है, लेकिन 2026-27 में यह बढ़कर 4.7% तक पहुंच सकती है। हालांकि, इसके बाद यह फिर से Reserve Bank of India (RBI) के लक्ष्य 4% के आसपास आ सकती है।दुनिया की बात करें तो ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ धीमी पड़ सकती है। IMF ने इसे 3.3% से घटाकर 3.1% कर दिया है। यूरोप और ब्रिटेन पर इसका ज्यादा असर पड़ेगा, जबकि United States और China पर कम असर होगा।


62
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us