जय स्वदेशी, जय श्री राम के उद्घोष के साथ सोनारी नगर, जमशेदपुर स्थित स्वदेशी समर्थक श्री सुखदेव सिंह जी के निवास पर स्वदेशी जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 7 जून 2026 को आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रांत पर्यावरण प्रमुख डॉ. अनिल राय जी, स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अभय सिंह जी एवं श्री रामेश्वर जी उपस्थित रहे। साथ ही स्वदेशी जागरण मंच जमशेदपुर महानगर के सह संयोजक श्री विकास साहनी जी सहित अनेक स्वदेशी समर्थकों ने भाग लिया। बैठक में जिला सम्मेलन को सफल बनाने हेतु व्यापक जनसंपर्क, स्वदेशी विचार के प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in