भीलवाड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, पर्यावरण आयाम द्वारा भीलवाड़ा स्थित एसटीसी हरी सेवा महाविद्यालय में “ऊर्जा संरक्षण: आज की महती आवश्यकता” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक श्री त्रिलोक जी क्षोत्रिय एवं विचार विभाग प्रमुख श्री अजय जी दरड़ा उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रांत पर्यावरण प्रमुख श्री महेश चंद्र नवहाल ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती ऊर्जा खपत को नियंत्रित करना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने और संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करने का आह्वान किया। स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रांत द्वारा इस वर्ष “एक पेड़, देश के नाम” संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। गोष्ठी में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ऊर्जा बचाने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर हरित और स्वच्छ भविष्य के निर्माण की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in